Home आवाज़ न्यूज़ सीएम धामी ने लॉन्च की ‘मेरी योजना’ पुस्तक की ऑडियो क्लिप्स, अब...

सीएम धामी ने लॉन्च की ‘मेरी योजना’ पुस्तक की ऑडियो क्लिप्स, अब एक जगह मिलेगी सभी योजनाओं की जानकारी

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में ‘मेरी योजना’ पुस्तक की ऑडियो क्लिप्स जारी कीं। कार्यक्रम विभाग द्वारा तैयार की गई यह पुस्तक केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को एक जगह संकलित करती है।

पुस्तक में योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि इसका उद्देश्य आम नागरिकों, खासकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रयासों से उत्तराखंड के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को मिल रहे बढ़ावा का जिक्र किया।

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि ‘मेरी योजना’ पुस्तक की चार संस्करण जारी हो चुके हैं और अब इसका ऑडियो संस्करण आकाशवाणी समेत अन्य रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित किया जाएगा।

The post सीएम धामी ने लॉन्च की ‘मेरी योजना’ पुस्तक की ऑडियो क्लिप्स, अब एक जगह मिलेगी सभी योजनाओं की जानकारी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: खजुरन श्री आर.पी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डी.फार्मा प्रवेश प्रारम्भ
Next articleगुरसराय: लंबी बीमारी से परेशान बुजुर्ग दंपती ने एक ही रस्सी से ली जान, सुसाइड नोट में बेटे को दी अजीब सलाह
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।