Home आवाज़ न्यूज़ भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध से पांच लाख व्यापारी प्रभावित; सीटीआई ने...

भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध से पांच लाख व्यापारी प्रभावित; सीटीआई ने सरकार से हस्तक्षेप की अपील की

0
🔊 खबर सुनें

मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ पर बार-बार होने वाली रुकावटों, खासकर NEET की पुनर्परीक्षा से पहले भारत में लगाए गए प्रतिबंध के कारण, दिल्ली-एनसीआर सहित देश भर के व्यापारियों को आजीविका संकट का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) का दावा है कि डिजिटल युग में व्यापार का एक नया माध्यम बन चुके टेलीग्राम पर प्रतिबंध के कारण महज एक सप्ताह में लगभग 3,000 करोड़ रुपये का कारोबार ठप हो गया है। सीटीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

सीटीआई के चेयरमैन ने कहा कि आज लाखों दुकानदार और लघु एवं मध्यम उद्यम टेलीग्राम का इस्तेमाल सिर्फ मैसेजिंग ऐप के तौर पर नहीं, बल्कि अपने सीआरएम, कैटलॉगिंग, पेमेंट और सप्लाई चेन नेटवर्क के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक प्रतिशत गलत गतिविधियों के लिए प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाना सरासर अन्याय है। सरकार को पूरे ऐप को नहीं, बल्कि संदिग्ध चैनलों और खातों को ब्लॉक करना चाहिए। कई थोक व्यापारी राहुल ने बताया कि उनका 80 प्रतिशत सामान टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से बिकता है। प्रतिबंध लगने के सात दिन बाद उनके 30 लाख रुपये के ऑर्डर रद्द हो चुके हैं।

The post भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध से पांच लाख व्यापारी प्रभावित; सीटीआई ने सरकार से हस्तक्षेप की अपील की appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर दोबारा हमला किया, 5 लोग मारे गए
Next articleNEET री-एग्जाम से पहले घोर लापरवाही: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, राहुल गांधी ने NTA पर साधा निशाना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।