Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खुटहन पिलकिछा उपकेंद्र से शनिवार को 14 घंटे बाधित रहेगी...

Jaunpur News खुटहन पिलकिछा उपकेंद्र से शनिवार को 14 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

0
🔊 खबर सुनें

खुटहन (जौनपुर)। पिलकिछा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को शनिवार को लंबे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग द्वारा उपकेंद्र पर 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने और अन्य आवश्यक उपकरणों के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार निर्धारित अवधि में तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लेने तथा बिजली पर निर्भर उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।

अवर अभियंता ने बताया कि यह अनुरक्षण कार्य क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलद्दाख में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक और कूड़ा फेंकने पर सख्त प्रतिबंध
Next articleJaunpur news खुटहन थाना क्षेत्र के चकमार्ग विवाद में टावर पर चढ़े किसान के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।