Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : नीम का पेड़ हटाने के विवाद में वृद्ध की...

Jaunpur News : नीम का पेड़ हटाने के विवाद में वृद्ध की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार) आवाज न्यूज़
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में नीम का पेड़ हटाने को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित रामचंद्र यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी रामनारायण, विजय कुमार, बृजेश उर्फ जनु तथा संजय उर्फ मनु वहां पहुंचे और नीम का पेड़ काटकर हटाने की बात कहने लगे।

रामचंद्र यादव के अनुसार उन्होंने अपनी वृद्धावस्था का हवाला देते हुए पेड़ हटाने में असमर्थता जताई, जिस पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले मैं प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleछत के रास्ते घर में घुसकर की चोरी
Next articleराम मंदिर ट्रस्ट पर AAP का तीखा हमला: संजय सिंह बोले – चंपत राय सबसे बड़े नटवरलाल, ट्रस्ट भंग हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here