Home आवाज़ न्यूज़ उधम सिंह नगर: सीएम धामी ने की मोदी सरकार के 12 वर्ष...

उधम सिंह नगर: सीएम धामी ने की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क, कयाकिंग चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 जून को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उधम सिंह नगर में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में लोगों ने भरपूर उत्साह दिखाया और विकसित भारत व विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराया।

इस दौरान सीएम धामी ने गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधाएं, सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था, परिवहन, आवास आदि की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर और उच्च स्तर पर पूरी की जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ी, कोच और अधिकारी किसी भी प्रकार की असुविधा न महसूस करें।

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने जल खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का प्राकृतिक परिवेश जल खेल, पर्वत खेल और अन्य एडवेंचर गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयुक्त है। सरकार खेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर काम कर रही है।

The post उधम सिंह नगर: सीएम धामी ने की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क, कयाकिंग चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी में बच्चों के लिए 25 जून से खुलेंगे बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल
Next articleशिवसेना (UBT) में भारी बगावत! 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंचे, शिंदे गुट में जुड़ने के संकेत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।