Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित...

Jaunpur News : प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे स्कूल

0
🔊 खबर सुनें

Nagendra Mali
जौनपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय 16 जून 2026 से प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। आदेश में बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास प्रातः 7:30 बजे से 7:40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : नहीं हो सका नाले में मिले शव का पोस्टमार्टम
Next articleग्रीष्म अवकाश के उपरांत जनपद जौनपुर में 16 जून से खुल रहे हैं बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here