Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, योजनाओं...

Jaunpur News जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारी

0
🔊 खबर सुनें

बदलापुर, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को बदलापुर ब्लॉक सभागार में भव्य जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ‘अंत्योदय’ की भावना के अनुरूप आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा जांच और परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए।

इस दौरान मिथलेश सिंह, विनोद शर्मा, आर.के. उपाध्याय, मिथिलेश मिश्रा, पवन गुप्ता, यामिनी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक समाधानों का योगदानकर्ता है’: PM मोदी
Next articleकोई अपराधी बच नहीं पाएगा’: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून झड़प पर ‘कड़ी से कड़ी कार्रवाई’ का वादा किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।