Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : दो सप्ताह बाद भी तीन अस्पतालों का नही खुला...

Jaunpur News : दो सप्ताह बाद भी तीन अस्पतालों का नही खुला ताला

0
🔊 खबर सुनें

30 मई को तीन अस्पतालों में वैधता का प्रमाण नहीं देने पर किया गया था बंद
मछलीशहर, जौनपुर। नगर में प्रसव की दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तीन अन्य अस्पतालों की जांच की गई थी।मौके पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कागज नहीं दिखाने पर ताला बंद किया गया था।दो सप्ताह बाद भी अभी तक ताला नहीं खोला गया है।

30 मई की रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन अस्पतालों में ताला लगा कर बंद कर दिया है। अस्पताल संचालक वैधता संबंधी कागज नहीं दिखा पाए तो सी एच सी के अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने संचालन पर रोक लगा दिया था।अधीक्षक ने बताया कि नगर के बरईपार रोड पर स्थित मीरा पाली क्लिनिक एवं बालाजी पाली क्लिनिक तथा प्रयागराज रोड पर स्थित कमला नर्सिंग होम पर 30 मई शुक्रवार को देर रात टीम पहुंची थी। मौके पर उपस्थित अस्पताल स्टाफ द्वारा हॉस्पिटल के संचालन से संबंधी कागज नहीं दिखा पाए। उक्त अस्पताल संचालकों ने तीन दिन का समय लिया था। किंतु दो सप्ताह का समय बीत चुका है।अभी तक कोई कागज नहीं दिखाने आया।अस्पताल में ताला बंद है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : टोल प्लाज़ा का बूम खराब होने से आवागमन हुआ प्रभावित
Next articleJaunpur News विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here