आवाज न्यूज़ : शाही किले में आयोजित होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम
आवाज न्यूज़ जून 09, 2026
नागेन्द्र माली
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम जनपद के ऐतिहासिक शाही किले में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त विकास खंडों, थाना परिसरों, अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योग दिवस को उत्सव एवं त्यौहार के रूप में मनाया जाए। कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई एवं चुना छिड़काव कराया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आयुष कवच पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही 15 जून से 21 जून तक योग से संबंधित विशेष गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम है। योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त विकास खंडों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागवार दायित्वों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला कारागार एवं एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के साथ विशेष योग सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समाज में समानता एवं सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके। बैठक में उपस्थित सभी योग प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। योग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यालयों में योग विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सिविल डिफेंस से डॉ० मनोज वत्स, योग ट्रेनर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

