Home आवाज़ न्यूज़ सड़क पर बिखरे सरसों के तेल से फिसले आधा दर्जन बाइक सवार,...

सड़क पर बिखरे सरसों के तेल से फिसले आधा दर्जन बाइक सवार, 10 लोग घायल

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के नयनसंड मोड़ पर मंगलवार की सुबह सड़क पर गिरे सरसों के तेल ने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी। सड़क पर फैले तेल के कारण संतुलन बिगड़ने से आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार फिसलकर गिर गए, जिससे करीब 10 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह किसी अज्ञात वाहन से सड़क पर सरसों का तेल गिरकर काफी दूर तक फैल गया था। सड़क चिकनी हो जाने के कारण वहां से गुजरने वाले बाइक सवार एक-एक करके गिरते रहे। गनीमत रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें ही आईं। सभी घायलों ने स्थानीय स्तर पर ही निजी चिकित्सकों के यहां मरहम-पट्टी कराई और प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी भी घायल का नाम व पता स्पष्ट नहीं हो सका है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई। सड़क पर फैले तेल के कारण और अधिक लोगों के गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों ने उस पर राख और मिट्टी डाली, जिससे सड़क का फिसलन कम हुआ और आवागमन सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के प्रति प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क की उचित सफाई कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशाही किले में आयोजित होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम
Next articleजगदीशपुर में क्षतिग्रस्त डॉ. भीमराव की उंगली प्रशासन ने कराई दुरुस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here