Home जौनपुर नाबालिग से निकाह करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

नाबालिग से निकाह करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।चंदवक क्षेत्र के बरहपुर गांव में नाबालिग लड़की से निकाह करना युवक को भारी पड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को धर दबोचा। बरहपुर गांव के मस्जिद में एक किशोरी की शादी आसिफ नामक युवक से कराई जा रही थी। हालांकि शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हो रही थी। आसिफ पुत्र आलमगीर निवासी दरियाबाद, आजमगढ़ की शादी चंदवक थाना क्षेत्र के बरहपुर की नाबालिग लड़की से कराया जा रहा था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने दोनों की शादी रुकवा दी। सूचना पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय अपनी पूरी टीम के साथ पहुंच गए हैं। दोनों का जन्मतिथि खंगाली जा रही है। जन्म तिथि की सही तारीख जानने के लिए बरहपुर का प्राथमिक विद्यालय खुलवाया गया, जहां से किशोरी की प्राथमिक शिक्षा हुई है। अभी जांच चल रही है, जैसे ही रिपोर्ट आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके से मौलाना जो निकाह करवा रहे थे फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपुलिस 01 एक वाँछित को दबोचा
Next article‘सहमति से संबंध कोई चरित्र हनन नहीं’: प्री-मैरिटल सेक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।