Home आवाज़ न्यूज़ जगदीशपुर में क्षतिग्रस्त डॉ. भीमराव की उंगली प्रशासन ने कराई दुरुस्त

जगदीशपुर में क्षतिग्रस्त डॉ. भीमराव की उंगली प्रशासन ने कराई दुरुस्त

0
🔊 खबर सुनें

आवाज न्यूज़: जगदीशपुर में क्षतिग्रस्त डॉ. भीमराव की उंगली प्रशासन ने कराई दुरुस्त
Aavaj news जून 09, 2026
एक आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
नागेंद्र माली
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त उंगली मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में दुरुस्त करवा दिया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस एक आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की शाम ग्रामीणों ने प्रतिमा के दाहिने हाथ की एक उंगली टूटी देख सूचना ग्रामीणों को दी तो धीरे-धीरे दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुँच विरोध जताने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पहुँच ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए समझाने का प्रयास किया। सुबह लगभग साढ़े दस बजे सदर तहसीलदार महेंद्र कुमार मौके पर पहुँच थानाध्यक्ष की मौजूदगी में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों मूर्ति की टूंटी उंगली मरम्मत, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर सहमति बनी। प्रशासन की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त उंगली दुरुस्त कराते हुए पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त राजेश पाल निवासी बसारतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान मनीलाल यादव, संतोष अग्रहरि, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, जिला महासचिव डॉ. अनिल शर्मा, जिला संयोजक अजय भारतीय, भजनलाल माली, बसपा मल्हनी अध्यक्ष आनंद राव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसड़क पर बिखरे सरसों के तेल से फिसले आधा दर्जन बाइक सवार, 10 लोग घायल
Next articleपीड़िता ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here