Home जौनपुर अलग-अलग सड़क दुघर्टना में महिला समेत दो की मौत

अलग-अलग सड़क दुघर्टना में महिला समेत दो की मौत

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी मीरा देवी (50) अपने पुत्र के साथ बाइक से जफराबाद स्थित रिश्तेदारी गई थीं। सोमवार सुबह घर लौटते समय शीतलगंज बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं दूसरी घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। सरसरा गांव निवासी नीरज (40) जयरामपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय नगर के गौशाला के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत
Next articleघर में फंदे से लटका मिला किशोर शव,मौत से मचा कोहराम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।