नागेन्द्र माली (आवाज न्यूज)
जफराबाद। क्षेत्र के इमलों पाण्डेयपट्टी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर रविवार को एक 21 वर्षीय प्रेमी प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ गया। अधिकारियों व परिजनों के बार बार मोबाइल पर बात करने के बाद भी वह टावर से नीचे नही उतरा। हालांकि साढ़े घण्टे बाद वह शादी के आश्वासन पर साढ़े तीन घण्टे बाद नीचे उतरा क्षेत्र के उत्तरगावां निवासी पवन निषाद 21 वर्ष पुत्र रामदवर निषाद घर से तीन किमी दूर उक्त गांव में स्थित टावर पर चढ़ गया।उसने उसके बाद अपने परिचितों को मोबाइल से सूचना दिया।सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर युवक को समझाने का प्रयास किये परन्तु पवन निषाद ने उनसे मोबाइल पर बात किया। उसने कहा वह केराकत के पसेवा गांव की कक लड़की से प्यार करता है। जब तक लड़की आकर उसे शादी का आश्वासन नही देती है तब तक वह नीचे नही उतरेगा।यह जानकारी एसओ ने अधिकारियों दिया।जिसके बाद सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, एसडीएम सदर योगिता ,थानाप्रभारी लाइनबाजार के के सिंह,कोतवाल शहर अनिता सिंह,थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, फायर विभाग सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।सभी युवक को समझाते रहे।वह नही माना।जिसके बाद थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने उक्त प्रेमिका के घर से उसके चचेरे भाई को मौके पर बुलवाया। उसके बाद सीओ गोल्डी गुप्ता ने मोबाइल फोन से पहले युवक के माँ बाप तथा उसके बाद प्रेमिका के चचेरे भाई से बात करवाया जिसके बाद युवक नीचे उतरा।हालांकि पुलिस में एहतियात के लिए टावर टावर के नीचे जाली लगवा दिया था टावर से उतरते ही युवक को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










