Home आवाज़ न्यूज़ खुटहन पुलिस ने सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्ट करने के आरोप...

खुटहन पुलिस ने सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्ट करने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन जौनपुर। जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से आक्रामक और आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त बताए गए चार युवकों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रंगबाजी, मनबढ़ई और आक्रामक प्रकृति की पोस्ट साझा किए जाने की सूचना मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान आरिफ, सरफराज उर्फ सबलू, अमजद उर्फ गोरका तथा आसिम निवासी पटैला, थाना खुटहन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपटना : खान सर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, वकील ने कहा कि सोमवार को अग्रिम जमानत मिलेगी
Next articleJaunpur News पंचम रंग संस्थान की 30 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर बिखरे ‘अभिनय के रंग’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।