Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली में 17 साल के नाबालिग की चाकू से बेरहमी से हत्या,...

दिल्ली में 17 साल के नाबालिग की चाकू से बेरहमी से हत्या, न्यू उस्मानपुर में दहशत

0
🔊 खबर सुनें

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग अभिषेक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 की रात करीब 10:25 बजे पीसीआर कॉल पर सूचना मिलते ही न्यू उस्मानपुर थाना टीम मौके पर पहुंची। अभिषेक को गंभीर हालत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश कर रही है।

The post दिल्ली में 17 साल के नाबालिग की चाकू से बेरहमी से हत्या, न्यू उस्मानपुर में दहशत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जल्द भारत डिपोर्ट
Next articleबाहर निकलने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।