Home आवाज़ न्यूज़ ट्विशा शर्मा हत्याकांड: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 2...

ट्विशा शर्मा हत्याकांड: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 2 जून तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया

0
🔊 खबर सुनें

मध्य प्रदेश के भोपाल की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और उनके पति समर्थ सिंह को 2 जून तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। यह घटनाक्रम केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरिबाला को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद सामने आया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने गिरिबाला की पांच दिन की रिमांड और समर्थ की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। गौरतलब है कि गिरिबाला के वकील ने जांच एजेंसी के इस अनुरोध पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

ट्विशा के परिवार के वकील ने पत्रकारों को बताया अदालत ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 2 जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। वे 2 जून तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे, सीबीआई जरूरत पड़ने पर अदालत से उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है। हमें उम्मीद है कि अब जांच सही दिशा में आगे बढ़ेगी। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों, विशेषकर गिरिबाला और समर्थ ने दहेज के लिए 33 वर्षीय ट्विशा को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या का कारण बने।

The post ट्विशा शर्मा हत्याकांड: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 2 जून तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleहमीरपुर में तूफान के दौरान निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 लोगों की मौत
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार को फटकार लगाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।