Home आवाज़ न्यूज़ राजस्थान में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से 5 गर्भवती महिलाओं की मौत, पूरे...

राजस्थान में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से 5 गर्भवती महिलाओं की मौत, पूरे राज्य में दवा पर बैन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

राजस्थान के कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दिए जाने से 5 गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। इन महिलाओं की सी-सेक्शन के बाद हालत बिगड़ने से मौत हुई।

राजस्थान ड्रग कंट्रोल विभाग की जांच में पाया गया कि अमृतसर की जैक्सन लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित इस बैच में खून को जमा करने वाला घटक (component) ही नहीं था। इस नकली दवा का इस्तेमाल कोटा के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों में भी हुआ था।

यह भी पढ़ें: झारखंड के बोकारो में कोयले के ढेर गिरने से तीन महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल

राज्य सरकार ने इस पूरे बैच पर पूरे राजस्थान में प्रतिबंध लगा दिया है। अस्पताल में इस्तेमाल हुई सारी दवाओं को जब्त कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है और संबंधित चिकित्सा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

The post राजस्थान में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से 5 गर्भवती महिलाओं की मौत, पूरे राज्य में दवा पर बैन appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा लाठियां बांटने का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, आपराधिक अवमानना की चेतावनी
Next articleमार्को रुबियो का कहना है कि ईरान के साथ समझौता कुछ ही दिनों में संभव है
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।