Home जौनपुर Jaunpur News ईद-उल-अजहा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News ईद-उल-अजहा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0
🔊 खबर सुनें
सुरक्षा, साफ-सफाई और कानून व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, नई परंपरा पर रोक
*जौनपुर।* आगामी 28 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं कानून व्यवस्था संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नगर निकायों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं वेस्टेज के उचित निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा जल संस्थान को सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी सीओ एवं एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने तथा पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने त्यौहार के दौरान अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाना अथवा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयुवक ने कपड़े के सहारे फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगाया
Next articleआवाज न्यूज़ में आपका हार्दिक स्वागत है
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।