Home जौनपुर Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में रिहायशी छप्पर में लगी आग,...

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में रिहायशी छप्पर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

0
1001405676
🔊 खबर सुनें

Aawaz News

 

 

खुटहन, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के भिवरहा खुर्द पोस्ट रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिव प्रसाद यादव पुत्र बेचन यादव के रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे छप्पर में रखा घरेलू और कीमती सामान जलकर राख हो गया।

आग की इस घटना में एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, दो साइकिल, तीन पंखे, 10 से 12 गद्दे-रजाई, साड़ी और अन्य कपड़े पूरी तरह जल गए। इसके अलावा अलमारी में रखे जमीन संबंधी महत्वपूर्ण कागजात, अन्य जरूरी दस्तावेज, लगभग 45 हजार रुपये नगद तथा चांदी के जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए।

आग की लपटें बगल के मकान तक भी पहुंच गई थीं, जिससे वहां रखे फ्रिज, पर्दे और सोफे को आंशिक नुकसान हुआ। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 4.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Next articleछत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।