Home जौनपुर महाकाल गैंग के वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्राणघातक हमले के मामले में हुई...

महाकाल गैंग के वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्राणघातक हमले के मामले में हुई कार्रवाई

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने प्राणघातक हमला करने वाले महाकाल गैंग के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिद्धीकपुर तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजन यादव उर्फ बन्टी पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी जंगीपुर कला थाना सरायख्वाजा तथा शिवा यादव पुत्र राजबहादुर यादव उर्फ नन्हे निवासी उडली थाना सरायख्वाजा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि राजन यादव उर्फ बन्टी के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में प्राणघातक हमला, मारपीट और अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शिवा यादव के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर मौर्य, शेषनाथ यादव एवं शशिप्रकाश सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंदिग्ध अवस्था में मजदूर की हुई मौत
Next articleसड़क हादसे में वृद्ध की गई जान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here