Home जौनपुर फर्राटा पंखे से युवक की मौत, परिजनों में मातम

फर्राटा पंखे से युवक की मौत, परिजनों में मातम

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में फर्राटा पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  मुकुंदपुर गांव निवासी आशीष पटेल (25) बुधवार की रात घर के दरवाजे पर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहे थे। देर रात वह लघुशंका के लिए उठे। बताया जाता है कि वापस आकर उन्होंने पंखे को हाथ से पकड़कर आगे खिसकाने का प्रयास किया। इसी दौरान पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ गए। तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।
परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकमरा बंद कर युवक ने लगाई फांसी, परिजन में मायूसी और मातम
Next articleमहिला के गले से सोने की चेन लेकर उचक्का हुआ फरार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here