Home जौनपुर हाई वोल्टेज तार वाहन की टक्कर से टूटकर लो वोल्टेज तार पर...

हाई वोल्टेज तार वाहन की टक्कर से टूटकर लो वोल्टेज तार पर गिरा, एक झुलसा

0
🔊 खबर सुनें
हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित होने से एक दर्जन सबमर्सिबल पंप जले, पचास घर की वायरिंग जली, छाया अंधेरा
जौनपुर।चंदवक विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से मुकुरीपुर गांव में बुधवार दोपहर बड़ा  हादसा हो गया। नीचे तक लटक रहे विद्युत तार से फ्रिज लादकर जा रहा वाहन टकरा गया जिससे हाई वोल्टेज तार टूट कर गुजरे हुए लो वोल्टेज तार पर जा गिरा। हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से गांव के पचास घरों की वायरिंग जलने लगी। दर्जनभर सबमर्सिबल पंप जल गए। घर में गई लाइन काटने के चक्कर में एक व्यक्ति झुलस गया।उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घरों की वायरिंग व सबमर्सिबल पंप जलने से जहां लाखों का नुकसान हो गया वहीं विद्युत अनापूर्ती से अंधेरा छा गया है।
डोभी स्टेशन की तरफ से मुकुरीपुर गांव जाने वाले रास्ते के ऊपर से हाईटेंशन व लो वोल्टेज का तार गुजरा है। तार नीचे तक लटक रहा था। तार ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों से कई बार कहा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। दोपहर में फ्रिज लादकर इलेक्ट्रिक वाहन गुजर रहा था। टक्कर से टूटकर हाईटेंशन तार लो वोल्टेज वाले पर गिरा जिससे हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित हो गई। पचास घरों की वायरिंग व सबमर्सिबल पंप जलने लगे। घर की लाइन को विच्छेद करने गए 55 वर्षीय लाल बहादुर मौर्य झुलस गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। विद्युत की शार्ट सर्किट से लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण घटना के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लापरवाही को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआदमपुर मुहल्ला में दलित व दूसरे समुदाय के बीच हुई मारपीट, चली गोली
Next articleसड़क हादसे में घायल हुए युवक की हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here