Home जौनपुर आदमपुर मुहल्ला में दलित व दूसरे समुदाय के बीच हुई मारपीट, चली...

आदमपुर मुहल्ला में दलित व दूसरे समुदाय के बीच हुई मारपीट, चली गोली

0
🔊 खबर सुनें
 जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में मंगलवार की रात मामूली बात को लेकर दलित वर्ग के एक समुदाय के लोगों से मारपीट हो गई। इस घटना में चर्चा है कि एक पक्ष के द्वारा हवाई फायरिंग की गई। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स अभी भी तैनात की गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार रात्रि लगभग 10:00 बजे एक दलित वर्ग के घर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी।  इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस भिड़ गए। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग धीरे-धीरे एकत्रित होने लगे और मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अपने बचाव पक्ष में एक पक्ष के लोग ने तमंचे से हवा में गोली चला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने बिगड़े हुए हालात पर काबू पा लिया। फिलहाल यह घटना पूरे दिन चर्चा में बनी रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के के सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि किसी की तरफ से कोई तहरीर ना मिलने के कारण पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छानबीन चल रही है। फिलहाल अभी भी इस घटना से संबंधित किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्रिब्यूनल जज ने कोर्ट की अवमानना पर लिया कड़ा एक्शन
Next articleहाई वोल्टेज तार वाहन की टक्कर से टूटकर लो वोल्टेज तार पर गिरा, एक झुलसा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here