Home आवाज़ न्यूज़ प्रयागराज में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सगे...

प्रयागराज में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सगे रिश्तेदारों ने भूसे के कमरे में छिपाया शव

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के व्योहरा गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने बच्ची का शव घर के भीतर भूसे वाले कमरे में छिपा दिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौने अपराध में बच्ची के सगे रिश्तेदार (पिता के चाचा-चाची समेत अन्य) शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

The post प्रयागराज में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सगे रिश्तेदारों ने भूसे के कमरे में छिपाया शव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleमुल्लिवैक्कल दिवस पर विजय का विवादित बयान: प्रभाकरन को श्रद्धांजलि, लंकाई तमिलों के साथ एकजुटता का संकल्प
Next articleमेरठ: दलित छात्रा हत्याकांड: गैंगरेप का आरोप झूठा, प्रेम विवाद में हत्या का खुलासा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।