Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ: दलित छात्रा हत्याकांड: गैंगरेप का आरोप झूठा, प्रेम विवाद में हत्या...

मेरठ: दलित छात्रा हत्याकांड: गैंगरेप का आरोप झूठा, प्रेम विवाद में हत्या का खुलासा

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित छात्रा ललिता के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी और उसके साथी आदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ललिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का आरोप पूरी तरह गलत था। असल मामला 4 साल पुराने प्रेम प्रसंग का था। अंकुश ललिता से शादी करना चाहता था, लेकिन ललिता ने इनकार कर दिया। जब अंकुश को ललिता के दूसरे प्रेमी के बारे में पता चला तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोपियों ने ललिता को जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पहचान छुपाने के लिए तेजाब से जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

The post मेरठ: दलित छात्रा हत्याकांड: गैंगरेप का आरोप झूठा, प्रेम विवाद में हत्या का खुलासा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रयागराज में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सगे रिश्तेदारों ने भूसे के कमरे में छिपाया शव
Next articleऋषिकेश में रेल हादसा: उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन खाली होने से बचा बड़ा अनर्थ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।