Home जौनपुर Jaunpur News पानी वृद्ध का उतराया शव देखें जाने से, हड़कंप

Jaunpur News पानी वृद्ध का उतराया शव देखें जाने से, हड़कंप

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक पोखर में 60 वर्षीय वृद्ध का शव उतराया हुआ मिला। मृतक की पहचान मेवा लाल कनौजिया निवासी कबीरूद्दीनपुर के रूप में हुई है, जो रविवार की शाम से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे।
          परिजनों के अनुसार, मेवा लाल रविवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। रात भर खोजबीन के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह पोखर के समीप खेल रहे बच्चों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
        वृद्ध की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकार की जद में आकर पांच घायल
Next articleदंपत्ति की मनबढ़ो ने किया पिटाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।