Home आवाज़ न्यूज़ सरकार बनी तो गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगा महाराणा प्रताप के भाले...

सरकार बनी तो गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगा महाराणा प्रताप के भाले पर सोना, 2 दिन का राजकीय अवकाश: अखिलेश यादव

0
🔊 खबर सुनें

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही गोमती रिवर फ्रंट पर चेतक घोड़े सहित महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके भाले पर सोने का भाला लगाया जाएगा।

अखिलेश यादव ने यह भी घोषणा की कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर दो दिन का राजकीय अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा और यह नदियों की सफाई का बेहतरीन मॉडल बनेगा।

कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जिन कमजोर वर्गों के साथ खड़े थे, वही आज पीडीए में हैं। उन्होंने सपा सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव के काम करती है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को चेताया कि भाजपा सपा को बदनाम करने की साजिश रच सकती है।

The post सरकार बनी तो गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगा महाराणा प्रताप के भाले पर सोना, 2 दिन का राजकीय अवकाश: अखिलेश यादव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleमुख्यमंत्री बनते ही विजय का पहला बड़ा एक्शन: DMK सरकार पर लाएंगे व्हाइट पेपर
Next articleयुद्ध का अंत निकट है’: पुतिन ने वर्षों के रक्तपात के बाद यूक्रेन युद्ध में समाप्ति के संकेत दिए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।