Home आवाज़ न्यूज़ जोधपुर: एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मिला MBBS डॉक्टर का...

जोधपुर: एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मिला MBBS डॉक्टर का शव मिला, पुलिस ने कह किया ये

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

राजस्थान के जोधपुर में एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को एक महिला डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान डॉ. कविता (31) के रूप में हुई, जो सवाई माधोपुर की रहने वाली थीं और मार्च 2025 में MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना है, लेकिन कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

डॉ. कविता का शव हॉस्टल के कमरा नंबर 525 में मिला, जो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे से दुर्गंध आने पर अन्य छात्राओं ने शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना अधिकारी जुल्फिकार अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भेजा। मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसिपल फतेह सिंह, अनुराग सिंह और प्रिंसिपल बी.एस. जोधा भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।

डॉ. कविता 2014-15 बैच की छात्रा थीं, लेकिन कुछ एकेडमिक अटेम्प्ट बाकी रहने के कारण उनकी पढ़ाई देरी से पूरी हुई। उन्होंने मार्च 2025 में इंटर्नशिप पूरी की थी और 15 जून को उनका पीजी एंट्रेंस एग्जाम होने वाला था। कॉलेज सूत्रों के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से तनाव में थीं और अक्सर चुपचाप रहती थीं।

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
पुलिस ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं, जैसे मानसिक तनाव, व्यक्तिगत कारण या अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

The post जोधपुर: एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मिला MBBS डॉक्टर का शव मिला, पुलिस ने कह किया ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी बिहार, बंगाल, सिक्किम और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे , जाने पूरा कार्यक्रम
Next articleमणिपुर में सरकार गठन की कोशिशें तेज: 10 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर पेश किया दावा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।