राजस्थान के जोधपुर में एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को एक महिला डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान डॉ. कविता (31) के रूप में हुई, जो सवाई माधोपुर की रहने वाली थीं और मार्च 2025 में MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना है, लेकिन कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

डॉ. कविता का शव हॉस्टल के कमरा नंबर 525 में मिला, जो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे से दुर्गंध आने पर अन्य छात्राओं ने शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना अधिकारी जुल्फिकार अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भेजा। मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसिपल फतेह सिंह, अनुराग सिंह और प्रिंसिपल बी.एस. जोधा भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।
डॉ. कविता 2014-15 बैच की छात्रा थीं, लेकिन कुछ एकेडमिक अटेम्प्ट बाकी रहने के कारण उनकी पढ़ाई देरी से पूरी हुई। उन्होंने मार्च 2025 में इंटर्नशिप पूरी की थी और 15 जून को उनका पीजी एंट्रेंस एग्जाम होने वाला था। कॉलेज सूत्रों के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से तनाव में थीं और अक्सर चुपचाप रहती थीं।
पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
पुलिस ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं, जैसे मानसिक तनाव, व्यक्तिगत कारण या अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
The post जोधपुर: एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मिला MBBS डॉक्टर का शव मिला, पुलिस ने कह किया ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया







