Home आवाज़ न्यूज़ MV Hondius पर हंटावायरस का कहर: 3 मौतें, 8 संक्रमित, 2 भारतीय...

MV Hondius पर हंटावायरस का कहर: 3 मौतें, 8 संक्रमित, 2 भारतीय क्रू मेंबर्स की स्थिति अज्ञात

0
🔊 खबर सुनें

एटलांटिक महासागर में डच लग्जरी एक्सपीडिशन शिप MV Hondius पर दुर्लभ और खतरनाक हंटावायरस (Andes strain) का प्रकोप फैल गया है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 अन्य संक्रमित हैं।

जहाज पर कुल 149 लोग सवार थे, जिनमें 2 भारतीय क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। दोनों की मौजूदा स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

जहाज 1 अप्रैल को अर्जेंटीना से रवाना हुआ था। संक्रमण की शुरुआत उशुआइया में बर्डवॉचिंग टूर से हुई मानी जा रही है। फिलहाल जहाज स्पेन के टेनेरिफ जा रहा है, जहां 11 मई को बाकी यात्री उतरेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि आम लोगों के लिए जोखिम कम है, लेकिन संपर्क में आए लोगों की निगरानी जारी है।

The post MV Hondius पर हंटावायरस का कहर: 3 मौतें, 8 संक्रमित, 2 भारतीय क्रू मेंबर्स की स्थिति अज्ञात appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकौन बनेगा पश्चिम बंगाल का नया सीएम? बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, इन नामों पर चर्चा
Next articleबिजनौर: सपा सांसद रुचि वीरा के समर्थकों और सावित्री देवी ट्रस्ट के बीच भूमि विवाद भड़का, प्रशासन ने मांगे दस्तावेज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।