Home जौनपुर 09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन

09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।दिनांक : 05.05.2026
मा० सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के पत्रांक 185/2026, दिनांकित 16.04.2026 तथा सिविल जज (सी०डी०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के पत्र दिनांक 23.04.2026 के माध्यम से जनपद जौनपुर में दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम (एम०वी० एक्ट) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है तथा अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
अतः उक्त के अनुपालन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत जनपद के समस्त पी०आर०वी० 112 एवं यातायात पुलिस द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस संबंध में जनसामान्य से अपील की जाती है कि जिन व्यक्तियों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाइन चालान पूर्व से लंबित हैं, वे दिनांक 09.05.2026 को माननीय न्यायालय, जौनपुर में आयोजित लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का सरल एवं त्वरित निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरेल लाइन पार करते समय इंटरसिटी ट्रेन के धक्के से महिला घायल
Next articleनामित सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को देंगे गति
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।