Home आवाज़ न्यूज़ “जनता चाहती है धर्मनिरपेक्ष सरकार” – विजय की TVK को कांग्रेस का...

“जनता चाहती है धर्मनिरपेक्ष सरकार” – विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। अब कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का फैसला कर लिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु के नतीजे साफ बताते हैं कि जनता एक धर्मनिरपेक्ष और संविधान सम्मान करने वाली सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी जनभावना के अनुसार फैसला लेगी और भाजपा या उसके सहयोगियों को किसी भी रूप में समर्थन नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: संगरूर की ‘इंसाफ रैली’ में गरजे राहुल गांधी: सिद्धू मूसेवाला की हत्या, नशे और गिरती कानून-व्यवस्था पर पंजाब सरकार को घेरा

कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में TVK को समर्थन देने का प्रस्ताव पास हो गया। पार्टी का औपचारिक समर्थन पत्र आज या कल जारी होने की संभावना है, जिसके बाद कांग्रेस विधायक विजय से मुलाकात करेंगे।

234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं। TVK अब कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के समर्थन से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

The post “जनता चाहती है धर्मनिरपेक्ष सरकार” – विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई
Next articleओपी राजभर के ‘पीडीए’ वाले वायरल वीडियो पर अखिलेश का तंज, बोले- ‘सच अपने आप निकलता है’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।