पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की राजनीतिक दिशा का संकेत देंगे। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को इन पांचों विधानसभाओं के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई , उसके बाद ईवीएम पर डाले गए मतों की गिनती हो रही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, जहां टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है।
नवीनतम रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने टीएमसी पर 183 सीटों की बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि तमिलनाडु में TVK बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 24 सीटों से आगे है। असम में एकतरफा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त दिखाई दे रही है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 91 सीटों से आगे है, जबकि सत्ताधारी एलडीएफ को केवल 43 सीटों पर बढ़त के साथ करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे: शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC+ पीछे
The post बंगाल चुनाव परिणाम अपडेट: रुझानों में बंगाल में भाजपा को बहुमत से अधिक सीट appeared first on Live Today | लाइव टुडे.





