Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर धार्मिक...

Jaunpur News उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर धार्मिक अनुष्ठानों का संगम

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर/उमरछा। अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर ग्राम उमरछा स्थित प्रसिद्ध मृत्युञ्जय महादेव धाम में एक माह तक चलने वाले धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय की गई है। इस संबंध में रविवार सुबह आठ बजे पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलने वाले इस विशेष अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित किए जाएंगे और ‘ॐ नमः शिवाय’ का सामूहिक जाप होगा। इसके बाद सुबह 8 से 10 बजे तक विद्वान पंडितों द्वारा शिवपुराण की कथा सुनाई जाएगी।

सुशील उपाध्याय ने बताया कि अधिक मास भगवान विष्णु और शिव दोनों की आराधना के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है, इसलिए धाम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 8 जून से 15 जून तक श्रीमद्भागवत का सस्वर पाठ कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की सुख-शांति और आरोग्य की कामना के लिए प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र की 5 माला जाप का संकल्प लिया गया है। मासिक शिवरात्रि पर सुंदरकांड पाठ और विशेष आरती भी आयोजित होगी।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

बैठक में रमाशंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द्र उपाध्याय, सतीश कुमार, सुभाष उपाध्याय, अशोक शुक्ल, अरविंद शुक्ल, राजेश शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल, संतोष उपाध्याय, राकेश शुक्ल, सदानंद, ओमप्रकाश सिंह, दीना नाथ, अनिल, संतोष शुक्ल ढोलन, श्याम सुंदर, सूरज, दिलीप गुप्ता, नितेश गौंड और अनुज सहित कई लोग उपस्थित रहे।

– आवाज़ न्यूज़

Previous articleJaunpur News खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।