Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में...

Jaunpur News खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

0
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन, जौनपुर (3 मई 2026)। यश कोचिंग संस्थान, खुटहन में रविवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान बेचन रजक और विशिष्ट अतिथि सहायक अध्यापक प्रेमचंद यादव ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर गणित एवं जीव विज्ञान के अलग-अलग समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में अंश यादव, आयुष यादव, संदेश यादव, नेहा प्रजापति और वर्तिका प्रजापति शामिल रहे।

द्वितीय स्थान पर प्रिया यादव, अंशिका मौर्या और आदित्य रहे, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में सूर्यांश, अमृता मौर्या और आदित्य शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और उनका मनोबल ऊंचा करना रहा। इस अवसर पर प्रेमचंद यादव ने छात्रों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में केडी यादव, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण कुमार चौधरी, संस्थान के संरक्षक डॉ. संजय मिश्रा, संचालक हरिकेश विश्वकर्मा, सहसंचालक दिलीप कुमार प्रजापति, संयोजक गुरु प्रसाद विश्वकर्मा और प्रबंधक रवि प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

– आवाज़ न्यूज़

Previous articleJaunpur News जौनपुर: दूल्हे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 8 सहयोगी गिरफ्तार
Next articleJaunpur News उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर धार्मिक अनुष्ठानों का संगम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।