Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News दूल्हे को चलती कार में गोली मारकर हत्या , क्षेत्र...

Jaunpur News दूल्हे को चलती कार में गोली मारकर हत्या , क्षेत्र में हड़कंप,जौनपुर की कानून व्यवस्था ध्वस्त

0
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़ 

 जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा बादशाही मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात बारात के ले जा रहे दूल्हे पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल दूल्हे को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आजाद बिंद (पुत्र राम लखन बिंद) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बड़उर से जमदहा जा रही बारात जैसे ही मनेछा बादशाही मार्ग पर पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने दूल्हे को निशाना बनाकर करीब तीन राउंड फायरिंग की।

 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 157वें स्थान पर, लोकतंत्र पर उठे सवाल
Next articleलेखपाल पुत्र और अध्यापिका समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।