Home जौनपुर बस के धक्के से बालक ज़ख़्मी

बस के धक्के से बालक ज़ख़्मी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना (मड़हला अनुसूचित बस्ती) गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ प्रांजल पुत्र जंगबहादुर 8 वर्ष बुधवार को घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान केराकत से खुज्जी की तरफ जा रही बस ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बालक सड़क के किनारे बेसुध होकर जा गिरा, घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को घेर लिया और सड़क के किनारे खड़ा करा दिया।तत्पश्चात बालक के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगो को समझा बुझाकर बस और चालक को कब्जे में लेकर थाने लाकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleविद्युत पोल से टकराकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मायूसी
Next articleट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।