Home जौनपुर विद्युत पोल से टकराकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मायूसी

विद्युत पोल से टकराकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मायूसी

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ब्लॉक मुख्यालय के पास वासदेवपट्टी गांव के समीप हुई, जहां सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने से युवक की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार रानीपट्टी गांव निवासी अभिषेक यादव (37) मंगलवार रात करीब 8 बजे शीतलगंज से घर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह मड़ियाहूं ब्लॉक मुख्यालय के आगे वासदेवपट्टी गांव के पास पहुंचे,बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleफांसी लगाकर अधेड़ ने जीवन किया समाप्त
Next articleबस के धक्के से बालक ज़ख़्मी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।