🔊 खबर सुनें
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला उर्दू बाजार में तीन मंजिला निर्माणधीन मकान की दीवार रास्ते से गुजर रहे युवक पर अचानक गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है।
बताया जाता है कि एक युवक उक्त मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर खान उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र मुस्तफा बुधवार शाम चली तेज आंधी और तूफान में हो रही बारिश के दौरान किसी कार्य वश मोहल्ले में ही कही जा रहा था इसी दौरान एक निर्माणधीन मकान की दिवार अचानक उसके ऊपर गिर गयी। नतीजतन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।















