Home आवाज़ न्यूज़ भगवान गुहा राज निषाद जयंती धूमधाम से मनाई गई, बच्चों को किया...

भगवान गुहा राज निषाद जयंती धूमधाम से मनाई गई, बच्चों को किया गया सम्मानित

0
🔊 खबर सुनें

खुटहन/जौनपुर

निषाद जनकल्याण समिति के बैनर तले भगवान गुहा राज निषाद जी की जयंती सोमवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान रामनगर चौराहे से खुटहन चौराहे तक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में “जय निषाद राज” और “निषाद जयंती जिंदाबाद” के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में शिक्षा और समाज के उत्थान को लेकर आयोजित भाषण प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें चंद्रेश कुमार निषाद ने शिक्षा पर प्रभावशाली भाषण देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3 की छात्रा अनामिका निषाद ने शानदार स्पीच देकर दूसरा स्थान हासिल किया। अंश निषाद ने भी अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया और उन्हें तीसरा स्थान मिला।

कार्यक्रम में डॉक्टर ऋषभ पटेल द्वारा तीनों बच्चों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को शाल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निषाद जनकल्याण समिति की ओर से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सम्मान समारोह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी, जिससे कार्यक्रम में शामिल लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में दूर-दूर से आए अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉक्टर ऋषभ पटेल ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेश गौतम सहित कई सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में अभिराज निषाद, सूबेदार निषाद, धीरेंद्र निषाद, राजकुमार निषाद, मुकेश निषाद समेत कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और समाज में एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर की सियासत में एक बार फिर बड़ा नाम सुर्खियों में है ,नाम है अरशद खां
Next articleनगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर श्री मती सीमा सिंह ने समर्थको सँग भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर बदलापुर सरकारी अस्पताल के मरीजों में फल वितरण कर कुशल क्षेम जाना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।