अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन में युद्धविराम करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने यूक्रेन पर रूस की ओर से लगातार की जा रही बमबारी को गलत बताया है।

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन पर रूस की ओर से लगातार की जा रही बमबारी को गलत बताया गया। यूक्रेन पर हुई बमबारी पर उन्होंने कहा कि मैं पुतिन से खुश नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि उनके साथ क्या हो गया है। वह बहुत लोगों को मार रहे हैं। मैं इससे दुखी हूं। न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन में हवाई अड्डे पर उन्होंने यह बात कही। यूक्रेनी शहरों पर 367 ड्रोन और मिसाइल से हुए हमले पर प्रतिक्रिया को लेकर यह बात कही गई। इस हमले में कीव पर भी अटैक किया गया था।
गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शनिवार-रविवार की रात रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में तकरीबन 367 ड्रोन और मिसाइल कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों पर दागे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 13 लोग मारे गए और 60 से ज्यादा घायल हुए। इस दौरान संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ है। मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका पर इसको लेकर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की चुप्पी और विश्व के अन्य देशों के शांत रहने की वजह से ही पुतिन का हौसला बढ़ रहा है।
ज्ञात हो कि हथियारों के इस्तेमाल के मद्देनजर 39 माह से जारी युद्ध में यह सबसे बड़ा हवाई हमला था। वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि शनिवार-रविवार की रात में देश में वायु सीमा में घुसे यूक्रेन के 95 ड्रोन को मार गिराया गया। इनमें से 12 ड्रोन मास्को की ओर जा रहे थे। वहीं रूस के हमले से जेलेंस्की की बौखलाहट को स्वाभाविक बताया जा रहा है। इसका कारण है कि 20 जनवरी तक हर तरह की मदद कर रहा अमेरिका भी अब सैन्य मदद के लिए हाथ सिकोड़ रहा है। इस बीच ट्रंप ने रूस पर युद्धविराम के लिए नए प्रतिबंध लगाने में साथ देने से भी इंकार कर दिया है।
The post ट्रंप की पुतिन को फटकार: युद्धविराम की कोशिश तेज, यूक्रेन पर रूस ने दागे थे इतने ड्रोन-मिसाइल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








