Home जौनपुर Jaunpur Newsऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के अद्भुत साहस और शौर्य...

Jaunpur Newsऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के अद्भुत साहस और शौर्य का सम्मान

0
🔊 खबर सुनें

 

शाहगंज :सेना के सम्मान में निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

शिव कुमार प्रजापति 

शाहगंज जौनपुर । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भारत माता का जयघोष गूंजा। हर किसी ने एक स्वर में कहा कि भारत सेना ने अदम्य पराक्रम का परिचय दिया है।

शाहगंज के मुख्य चौराहा जेसीस चौराहा से तिरंगा यात्रा मेंन रोड, डाकखाना तिराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में भारी  भीड़ के साथ शुरू हुआ। जिसमें जनमानस द्वारा भारत माता की जय के साथ विशालकाय तिरंगा लिए हुए थे। उक्त अवसर पर शाहगंज विधानसभा के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि नगर गणमान्य सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली है । विधायक ने कहा, हमारी सेना किसी को छेड़ती नहीं है, लेकिन जब कोई छेड़ता है तो घर में घुसकर मारती है। उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ओम चौरसिया धीरज पाटिल वेद प्रकाश हेमंत जायसवाल सुनील कुमार टीपू प्रदीप जायसवाल गीता जायसवाल सहित तमाम जनमानस उपस्थित रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News वरिष्ठ पत्रकार डा यशवन्त कुमार गुप्त की माता के निधन पर हुई शोक सभा
Next articleAzamgarh News: लूट की 03 घटनाओं का खुलासा, अन्तर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।