Home जौनपुर Ghazipur News गाजीपुर में काशीदास पूजा के दौरान करंट लगने से चार...

Ghazipur News गाजीपुर में काशीदास पूजा के दौरान करंट लगने से चार की मौत, तीन गंभीर – गांव में मचा कोहराम

0
🔊 खबर सुनें

 

गाजीपुर में काशीदास पूजा के दौरान करंट लगने से चार की मौत, तीन गंभीर – गांव में मचा कोहराम

गाजीपुर (आवाज़ न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में बुधवार को काशीदास पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पूजा कार्यक्रम के दौरान बांस का खंभा पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार से छू गया, जिससे सात लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 35 वर्षीय छोटेलाल यादव, 29 वर्षीय कल्लू, 23 वर्षीय गोरख यादव, और 19 वर्षीय अमन यादव बुरी तरह झुलस गए। इलाज के लिए मऊ के फातिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ कासिमाबाद अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि तीन घायलों की हालत नाजुक है, जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

आवाज़ न्यूज़ इस घटना से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा। खबर को साझा करें और सतर्क रहें।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: पोखरे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में छाया मातम
Next articleगाजीपुर के नरवर गांव में हाईटेंशन तार से दर्दनाक हादसा, चार की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।