Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में धीमी पुल निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...

Jaunpur News जौनपुर में धीमी पुल निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जताई नाराज़गी, दिए सख्त निर्देश

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News | ब्यूरो रिपोर्ट – सुजीत वर्मा, जौनपुर

जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थन्ह्वा, कल्यानपुर में सई नदी पर बन रहे पुल (सेतु) का अकस्मात निरीक्षण किया। पुल निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को देखकर उन्होंने नाराज़गी जताई और संबंधित ठेकेदार व सेतु निगम के अभियंताओं को दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि सेतु निर्माण कार्य कई बार रुक जाता है और इसकी गति अत्यंत धीमी है। इस पर डीएम ने स्पष्ट कहा कि अगर निर्माण समय से पूरा नहीं हुआ, तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

जल जीवन मिशन के तहत राईपुर गांव में घर-घर पहुंचा पानी

इसके बाद तहसील बदलापुर की ग्राम पंचायत राईपुर में ‘हर घर जल’ योजना के अंतर्गत चल रही परियोजना का निरीक्षण किया गया। यहाँ ओवरहेड टैंक, सोलर पैनल और नल कनेक्शन पूरी तरह से सक्रिय पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश घरों में नल लग चुके हैं और समय से पानी की आपूर्ति हो रही है।

स्कूल, आंगनबाड़ी, और सरकारी अस्पताल में भी पानी की सुविधा उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने स्वयं नल चालू कर जल की गुणवत्ता का परीक्षण किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी:

  • मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया
  • उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह
  • तहसीलदार
  • डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर
  • अन्य प्रशासनिक अधिकारी

    ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News दर्दनाक हादसे ने उजाड़ा सुनील का संसार — पत्नी-बेटे की मौत के बाद बेटी के जीवन के लिए जूझ रहा पिता, समाजसेवियों ने थामा हाथ
Next articleJaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक एसिड से झुलसे, हालत गंभीर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।