Aawaz News प्रतिमेश सिंह
खेतासराय (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा शनिवार की सुबह मुखबीर की सूचना के आधार पर दो वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से 138 कछुआ बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई के पश्चात चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन 09:45 पर मुखबीर के जरिए सूचना मिली की दो अंतर्जनपदीय वन्यजीव तस्कर बोरे में भरकर प्रतिबंधित जीव कलकत्ता लेकर जा रहे थे।सूचना के बाद तत्काल दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर दो व्यक्ति को पकड़ लिया और छानबीन में उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार दोनों ने अपना नाम राजलाल उर्फ राजबहादुर पुत्र बाबूलाल निवासी चतुरी (मऊ) थाना गौरीगंज जनपद अमेठी, दूसरा छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी बताया। जिनके पास से 6 बोरे में 138 अवैध कछुआ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि राजलाल उर्फ राजबहादुर शातिर किस्म का तस्कर है। इसके खिलाफ अमेठी जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों मामला पंजीकृत है तथा छविलाल के खिलाफ कौशाम्बी, गोरखपुर में मामला पंजीकृत है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











