Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण के...

Jaunpur News जौनपुर शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सिंगल रूट व्यवस्था लागू

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर (आवाज़ न्यूज़)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली, 1998 की धारा 178 के तहत जौनपुर नगर के 10 प्रमुख मार्गों को सुबह 08:00 बजे से रात 10:00 बजे तक एकल मार्ग (One-Way) घोषित किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित मार्गों पर केवल एक दिशा में ही वाहनों का संचालन अनुमन्य होगा:

एकल मार्ग घोषित क्षेत्र:

  1. चहारसू चौराहा से ओलंदगंज तक
  2. जेपी होटल तिराहा से भाजपा तिराहा
  3. अटाला से कोतवाली तक
  4. सुतहट्टी से कोतवाली तक
  5. राजभवन से चंद्रा तक
  6. मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी तक
  7. बदलापुर पड़ाव से ओलंदगंज तक
  8. अशोक टाकिज से चहारसू तक
  9. बड़ी मस्जिद से चाँद मेडिकल तक
  10. राजभवन से ओलंदगंज तक

पुलिस विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: जगदीशपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई कार, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
Next articleJaunpur News जौनपुर: पराऊगंज में पुलिस टीम पर पिकअप सवार बदमाशों का हमला, महिला चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।