खुटहन (जौनपुर), 13 मई 2025 – जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां और बेटे की एक साथ मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सधनपुर गांव निवासी सुनील प्रजापति (30) अपनी पत्नी रोली (28), पुत्री काव्या और पुत्र कार्तिक के साथ बाइक से सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढिया माई मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान निजामपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में कार्तिक (पुत्र) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील, रोली और काव्या गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरुष चिकित्सालय भेजा गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रोली की मौत हो गई। पिता सुनील की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे वाराणसी के ड्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुत्री काव्या का इलाज शाहगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मां रोली और पुत्र कार्तिक के शवों का अंतिम संस्कार खुटहन के पिलकिछा घाट पर किया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





