Home जौनपुर Jaunpur News नगर पंचायत बदलापुर—-सेवा के दो साल बेमिसाल

Jaunpur News नगर पंचायत बदलापुर—-सेवा के दो साल बेमिसाल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

बदलापुर / जौनपुर बदलापुर नगर पंचायत के दो वर्ष कार्यकाल के सफल समापन पर समारोह के बीच मंगलवार को धूमधाम से नगरवासियों ने जश्न पूर्वक मनाया । इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि

जिस आशा व विश्वास के साथ आप सब ने अपना अमूल्य योगदान देकर दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन अध्यक्ष पद पर आसीन किया है उसका आप सब के प्रति  विशेष आभारी हूं। आप सब की भावनाओं के समादर में मैं सदैव संकल्पित भाव से खरा उतरने का प्रयास कर रही हूं।पुनः उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र वासियों की सेवा  करनें के  लिए  ईमानदारी व समर्पित भाव से सदैव लगी थी लगी हूं और लगी रहूंगी। उन्होंने  दो वर्ष में नगर पंचायत बदलापुर के विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों का लोगों के समक्ष रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया। प्रस्तुत किए गए रिपोर्ट कार्ड में उन्होंने बताया कि सरोखनपुर में सीएचसी के सामने दो तले का रैन बसेरा , विभिन्न वार्डों में मल्टी वाटर स्टैंड का निर्माण  ,50 से अधिक मार्गों पर नई इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य , इंदिरा चौक पर वाटर एटीएम की स्थापना , घनश्यामपुर व महराजगंज रोड पर प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट का कार्य , विभिन्न वार्डों में 33 बड़ी हाई मास्ट लाइट का  कार्य , विभिन्न वार्डों में तालाब का सौन्दर्यीकरण का कार्य आदि  विकास कार्य कराया गया है। समझ में उपस्थित लोगों के प्रति आभार अध्यक्ष सीमा सिंह के प्रतिनिधि युवा भाजपा नेता वैभव सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर नगरवासियों ने श्रद्धा व अटूट विश्वास की पर्याय अध्यक्ष सीमा सिंह , सभासदगण सहित लोगों का मुंह मीठा करवाया। जश्न में लोगों ने पटाखा भी छोड़े। मौके पर सभासद लक्ष्मण सिंह , संदीप शुक्ला ,राजेश साहू , रेखा बिन्द ,हरिनाथ मौर्य , राजनाथ उपाध्याय ,हर्षित शुक्ला ,तेज बहादुर सिंह , बबलू मोर्य  ,मनोज जायसवाल ,विनोद सिंह आदि लोगों ने अध्यक्ष को माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया ।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur सेंट जेवियर्स स्कूल बदलापुर क़े होनहारो ने सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा मे शानदार ढंग से परचम लहराया
Next articleJaunpur News खुटहन क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में लगी आग, पिता-पुत्री समेत तीन लोग झुलसे |
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।