Home जौनपुर Jaunpur News खुटहन क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में लगी आग,...

Jaunpur News खुटहन क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में लगी आग, पिता-पुत्री समेत तीन लोग झुलसे |

0
🔊 खबर सुनें

  Khuthan Gas Cylinder Blast News

Khuthan News | Jaunpur Fire Accident | Gas Cylinder Blast Today

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 13 मई 2025: खुटहन थाना क्षेत्र के बीसुनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जय कुमार (उम्र 56 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम किशोर, अपनी पुत्री अंतिमा (उम्र 30 वर्ष) के साथ घर में खाना बना रहे थे, तभी गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए।

उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे पड़ोसी अनुराग सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लालमणि सिंह भी आग की लपटों में आकर घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाई और सभी को जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News नगर पंचायत बदलापुर—-सेवा के दो साल बेमिसाल
Next articleJaunpur News खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत |
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।